कासगंज। जिले के अलग-अलग गांवों में दो युवतियों और एक महिला के साथ छेड़छाड के मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
सदर क्षेत्र के गांव की रहने वाली युवती का आरोप है कि जनपद एटा थाना जलेसर के गांव सकरा निवासी सुबोध 5 फरवरी की दोपहर 12.30 बजे युवती के घर में घुस आया और उसके साथ छेड़छाछ करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने युवती की पिटाई कर दी। आवाज सुनकर भाई उसे बचाने पहुंचा तो आरोपी ने उस पर भी ईंट से प्रहार कर दिया। इससे वह घायल हो गया। आरोपी सुबोध शादी-शुदा है। उसके साथ शादी न करने पर वह जान से मारने की धमकी देता है। मामले में युवती ने आरोपी खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। वहीं
दूसरा मामला सोरोंजी कोतवाली के एक गांव का है।
ग्रामीण का आरोप है कि उसकी बेटी 4 फरवरी की रात 8 बजे पानी भरने गई थी। इसी दौरान गांव का युवक अनमोल उसकी बेटी के साथ छेड़छाड करने लगा। विरोध करने पर उसने उसके साथ मारपीट कर दी। घर पहुंचकर उसने इसकी जानकारी उसकी पत्नी को दी। मामले में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
वहीं तीसरी घटना के सिकंदरपुर वैश्य के एक गांव की है।
महिला की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार उसका पति बाहर गया था। वह 4 फरवरी की रात 9 बजे बच्चों के साथ घर लेटी हुई थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव का आरोपी युवक नजीम उसके घर में घुस गया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। घटना की जानकारी पुलिस को दी। मामले में आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की है। सदर सीओ आंचल चौहान ने बताया कि दोनों मामलों में प्राप्त तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।