फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: कर्मी के अनुपस्थित मिलने पर मांगा स्पष्टीकरण

Sun, 21 Dec 2025 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो31मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला में दवा लेने पहुंचे मरीज।संवाद
विज्ञापन
कासगंज। जिले में 36 स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। मेला का सीएमओ ने निरीक्षण किया। निरीक्षण में कर्मी के अनुपस्थित मिलने पर स्पष्टीकरण मांगा गया। मेला में त्वचा के 193, बुखार के 108, पेट के 81, सांस के 69 मरीज सहित अन्य बीमारियों के मरीज पहुंचे।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. राजीव अग्रवाल ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महमूदपुर पुख्ता का निरीक्षण किया। स्वीपर करण अनुपस्थित पाए गए। इस पर स्पष्टीकरण मांगा गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र किसरोली का निरीक्षण करने पर चिकित्सक व कर्मी उपस्थित मिले। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिड़ला में 93 मरीज पहुंचे। डॉ. योगेश वर्मा, डॉ. अर्चना, होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. प्रतीक ने मरीजों का इलाज किया। इस दौरान फार्मासिस्ट नवीन कुमार, आयुर्वेद फार्मासिस्ट मानसिंह, एलटी देव प्रकाश, सूर्य प्रताप, एएनएम अनुष्का मौजूद रहीं।

नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पवसरा में 48 मरीज पहुंचे। एसीएमओ डॉ. बेलारानी ने निरीक्षण किया। डॉ. शुभम मंगल और आयुष चिकित्सक डॉ. हिमांशी शर्मा, डॉ. दुर्गेश ने उपचार किया। इस दौरान फार्मासिस्ट मोहम्मद तसलीम, स्टाप नर्स शिल्पी सहाय, एएनएम शिल्पी,शिवानी,ललिता गौतम आदि उपस्थित रहे। इसके अलावा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पावल ढेरा, बाज नगर, गंगागढ़, रेखपुर, नमैनी, नीमरी, मोहनपुरा, नरदौली, म्यासुर, नगला गुलरिया, कोधा, बीनपुर कलां, सूरतपुर, सैलई सहित अन्य 34 ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों पर भी आरोग्य मेले का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें