फोटो 23एबीवीपी की नवगठित सोरों जी कार्यकारणी। संवाद
सोरोंजी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की सोरों नगर इकाई का रविवार को गठन किया गया। चुनाव अधिकारी अखिलेश तिवारी ने नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की।
नवगठित नगर कार्यकारिणी में अमित त्रिवेदी को नगर अध्यक्ष तथा उत्कर्ष पाराशर को नगर मंत्री का दायित्व सौंपा गया। वहीं उदय, सार्थक, दिव्यांशु एवं नेहा को नगर सहमंत्री बनाया गया। नवनियुक्त नगर अध्यक्ष एवं नगर मंत्री ने संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सोरों नगर में विद्यार्थी परिषद की गतिविधियों को और अधिक सक्रिय बनाया जाएगा। इस दौरान जिला विस्तारक ध्रुव गंगवार, जिला संयोजक हिमांशु लोधी, जिला छात्रा प्रमुख खुशबू चौधरी, अस्मिता, प्रियांशु आदि भी मौजूद रहे।