फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: अमांपुर में 33 केवी लाइन में ब्रेकडाउन से विद्युत आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कस्बा अमांपुर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की विद्युत व्यवस्था शुक्रवार को पूरी तरह पटरी से उतर गई। दोपहर 12 बजे 33 हजार वोल्ट की मुख्य लाइन में आए तकनीकी फाॅल्ट (ब्रेकडाउन) के कारण क्षेत्र की बिजली गुल हो गई, जो रात तक बहाल नहीं हो सकी थी। इससे गर्मी के बीच अघोषित कटौती से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा।
विज्ञापन

कस्बे के श्याम सुंदर सोलंकी ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे बिजली गुल हो गई। लगातार 8 घंटे से अधिक समय तक बिजली न आने के कारण लोगों को काफी परेशानी हुई। सबसे ज्यादा समस्या पेयजल को लेकर हुई। बिजली के अभाव में टंकियां खाली हो गईं। लोग दैनिक कार्यों के लिए पानी को तरस गए। शाम तक घरों और दुकानों में लगे इन्वर्टर भी जवाब दे गए, जिससे कस्बा में अंधेरा छाने की स्थिति पैदा हो गई।

घंटों तक बिजली गुल होने से नाराज उपभोक्ताओं ने जब जानकारी के लिए विभागीय जेई, बिजली घर और कंट्रोल रूम के नंबरों पर संपर्क करना चाहा तो अधिकांश कॉल रिसीव नहीं हुए। कॉल न उठने से लोगों का गुस्सा और बढ़ गया। कस्बे के राकेश पाराशर, दरवेश जाटव और भगवान सिंह राजपूत सहित दर्जनों लोगों ने विभागीय लापरवाही पर आक्रोश जताया।
विज्ञापन

मामले में जेई रामजीत राम ने बताया कि 33 केवी लाइन में अचानक ब्रेकडाउन हो जाने से सप्लाई बाधित हुई है। लाइनमैनों की टीम के साथ फाॅल्ट की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि फाॅल्ट मिलते ही उसे ठीक कराकर जल्द से ही विद्युत आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी। रात को खबर लिखे जाने तक कर्मचारी फाॅल्ट ढूंढने के प्रयास में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें