फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: ईडी और सीबीआई के दुरुपयोग का लगाया आरोप

Thu, 18 Dec 2025 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो27कासगंज में सोरों गेट पर पुलिस के रोके पर धरने पर बैठे  कांग्रेस कार्यकर्ता। स्रोत:विज्ञ
विज्ञापन
कासगंज। केंद्र सरकार पर ईडी व सीबीआई का गैर कानूनी दुरुपयोग करने पर कांग्रेसियों ने आक्रोश व्यक्त किया। कांग्रेसियों ने शहर में जुलूस निकालकर धरना दिया। भाजपा जिला कार्यालय का घेराव करने से पुलिस ने रोक दिया। कांग्रेस नेताओं ने पीएम और केंद्र सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। जिला कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में गांधी मूर्ति से जुलूस शुरू हुआ। हाथों में कांग्रेस के झंडा लेकर नेता व कार्यकर्ता मोदी तेरी तानाशाही नहीं चलेगी, वोट चोर गद्दी छाेड़ जैसे नारे लगा रहे थे। गांधी मूर्ति से नदरई गेट बाजार, बारहद्वारी होते हुए जुलूस आंबेडकर तिराहे पर पहुंचा। आंबेडकर तिराहे से भाजपा कार्यालय की ओर जाने से पुलिस ने कांग्रेसियों को रोक दिया। इस पर कांग्रेस कार्यकर्ता आंबेडकर तिराहे पर धरना देने बैठ गए। पार्टी जिलाध्यक्ष मनोज पांडे ने कहा कि केंद्र सरकार ईडी, सीबीआई एवं चुनाव आयोग जैसी स्वतंत्र एवं निष्पक्ष संस्थाओं का गलत रूप से इस्तेमाल कर रही है। देश में भय का वातावरण बना दिया है। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य मुनेंद्र पाल सिंह राजपूत ने कहा कि कांग्रेस की मनरेगा योजना में केंद्र सरकार ने 100 दिन के स्थान पर केवल 43 दिन का औसत रोजगार दिया अब योजना को भी संशोधित किया गया है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का योजना से नाम ही नहीं हटाया बल्कि योजना की गारंटी को ही खत्म कर दिया है। इस दौरान अमित कुमार, सौरभ पाल, दीपक धनकर, रूमसिंह यादव, गुलफानसिंह यादव, प्रतिभा सिंह,विमल कुमार सिंह, अर्चिका मिश्रा, ऊषा पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें