फोटो40गंजडुंडवारा में ईओ सुनील कुमार को ज्ञापन सौंपते सभासद । संवाद
गंजडुंडवारा। वार्ड- 8 के सभासद विजय कुमार गुप्ता और सभासद शाहिद पापुलर ने नगर पालिका कर्मियों पर प्रधानमंत्री आवास योजना में अवैध वसूली का आरोप लगाया है। अधिशासी अधिकारी (ईओ) सुनील कुमार को ज्ञापन सौंपकर पालिका के दो कर्मचारियों पर प्रति लाभार्थी 30 हजार रुपये की अवैध वसूली की शिकायत की है।
ईओ को सौंपे गए ज्ञापन में सभासदों ने आरोप लगाया कि पालिका के दो कर्मियों के लिखित रूप में नाम देकर आरोप लगाया है कि दोनों कर्मचारी पीएम आवास योजना के पात्र लाभार्थियों से अवैध धन की मांग कर रहे हैं। सभासदों का कहना है कि बार-बार शिकायत के बावजूद वसूली का यह खेल बंद नहीं हो रहा। इससे असहाय और गरीब आवेदकों का आर्थिक शोषण हो रहा है। यह शासन की मंशा के पूरी तरह विपरीत है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
वर्जन
प्रधानमंत्री आवास योजना में पात्र लाभार्थियों से धन उगाही के संबंध में सभासद ने ज्ञापन दिया है। मामले की जांच कराई जाएगी। यदि कोई भी कर्मचारी दोषी पाया गया तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। -सुनील कुमार, अधिशासी अधिकारी