कासगंज। राजकीय जिला पुस्तकालय में सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर आयोजित पर भाषण, निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता का परिणाम शनिवार को घोषित किए गए। प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आकाशी, द्वितीय कशिश और तृतीय जयशिखा ने प्राप्त किया। जिला विद्यालय निरीक्षक जगदीश प्रसाद शुक्ला ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने विजेता प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान किए। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम निकुंज माहेश्वरी, द्वितीय कुमकुम और तृतीय स्थान कशिश शर्मा ने हासिल किया। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम गरिमा सिंह, द्वितीय मुस्कान और तृतीय स्थान अमन कुमार ने प्राप्त किया। पुस्तकालयाध्यक्ष मदन चंद्र राजपूत ने सभी का आभार जताया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डीएस पाल, प्रवक्ता गोपाल सिंह राधव, विशाल बाबू, हृदयांशी तिवारी, पूजा मिश्रा आदि मौजूद रहे।