फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: अजय कुमार, कीर्ति, नीतेश कुमारी ओवरऑल चैंपियन

Sat, 31 Jan 2026 02:38 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो35दौड़ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते ​खिलाड़ी। स्रोत:विभाग
विज्ञापन
कासगंज। महामाया पॉलिटेक्निक ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान छात्र-छात्राओं ने दौड़, भाला फेंक, गोला फेंक और अन्य खेलों में खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर अजय कुमार, कीर्ति, नीतेश कुमारी ओवरऑल चैंपियन बने। विजेताओं को पुरस्कार के रूप में ट्रॉफी, पदक के साथ-साथ प्रमाण पत्र भी दिए गए। बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ में लक्ष्मी ने प्रथम, कशिश ने द्वितीय और नीतेश कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में निकिता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। लक्ष्मी दूसरे और कशिश तीसरे स्थान पर रहीं। 400 मीटर दौड़ में लक्ष्मी ने फिर से अपना जज्बा दिखाकर रफ्तार भरी और जीत अपने नाम दर्ज की। निकिता दूसरे और नीतेश कुमारी तीसरे स्थान पर रहीं। गोला फेंक में निकिता ने प्रथम, कीर्ति ने द्वितीय और हर्षिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।अजय कुमार (इलेक्ट्रिकल, फाइनल ईयर), कीर्ति (इलेक्ट्रिकल, प्रथम वर्ष) और नीतीश कुमारी (इलेक्ट्रिकल, प्रथम वर्ष) ने विभिन्न स्पर्धाओं शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। संस्थान के प्रधानाचार्य उमेश चंद्र ने विजेताओं को ट्रॉफी और स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक प्रदान किए गए। इस दौरान संस्थान के खेल अधिकारी प्रेम पाल, कपिल गोस्वामी, सौरभ निमेष, ब्रजभान मौर्य, सुमित कुमार गुप्ता, अमित श्रीवास्तव, मुकुल धारीवाल और डॉ. शिवकुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें