फोटो24गंजडुंडवारा विकास खंड कार्यालय का निरीक्षण करते डीएम ।स्रोत: सूचना विभाग
गंजडुंडवारा (कासगंज)। जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने गंजडुंडवारा ब्लॉक का औचक निरीक्षण किया। ब्लॉक परिसर में गंदगी मिलने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताते हुए तत्काल सफाई कराने के कहा। वहीं, लापरवाही पर एडीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। इसके अलावा एनआरएलएम कर्मी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के बीडीओ को निर्देशित किया।जिलाधिकारी प्रणय सिंह शनिवार को विकासखंड कार्यालय पहुंचे। जहां एडीओ हरिशचंद्र से कार्यों के बारे में पूछताछ की। वह संतोषजनक प्रगति नहीं बता पाए। कार्य में लापरवाही मानते हुए जिलाधिकारी ने ब्लाॅक अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। इसी तरह से आरएलएम के कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर निकेत को कारण बताओ नोटिस जारी करने के जिलाधिकारी ने निर्देश दिए। साथ ही खंड विकास अधिकारी से कहा कि शासन के प्राथमिकता के कार्यों की मॉनिटरिंग नियमित रूप से की जाए। कार्यों में किसी तरह की लापरवाही न हो। उन्होंने कहा कि ब्लॉक परिसर में फैली गंदगी को तत्काल साफ कराया जाए और परिसर में पार्क बनाया जाए और नियमित सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित हो।