फोटो 15 पटियाली बेकरी पर कार्यवाही के दौरान तहसीलदार राम नयन सिंह सयुक्त टीमों को निर्देशित करत
पटियाली। उपजिलाधिकारी आतीस कुमार के निर्देश पर बृहस्पतिवार देर शाम प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने नगर में छापेमारी की। कार्रवाई से बेकरी संचालकों में हलचल मची रही।
तहसीलदार राम नयन सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रतिमा त्रिपाठी, विद्युत विभाग के जेई अजय तौमर व श्रम विभाग की संयुक्त टीम ने बाईपास रोड स्थित आसिफा फूड एवं भुट्टो बेकरी की जांच की। इस दौरान टीम ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान बेकरी से कुल चार नमूने एकत्र किए गए। इनमें चीनी का एक, पैक्ड रस्क के दो और वनस्पति का एक नमूना शामिल है।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रतिमा त्रिपाठी ने बताया कि एकत्र किए गए सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट खिल्लू खान