फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: चेता प्रशासन-नहर पर डूबने के हादसे रोकने के लिए शुरू की कवायद

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। नदरई हजारा नहर क्षेत्र में नहाते समय हो रहे डूबने के हादसों को लेकर प्रशासन चेता है। जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने अधिशासी अभियंता निचली गंगा नहर नरौरा खंड को आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था करने के निर्देश जारी किए हैं। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता को मौके का निरीक्षण करने को भी निर्देशित किया है।
विज्ञापन


शनिवार की दोपहर हजारा नहर पर नहाते समय हाथरस जनपद के सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के नगला टीकरी निवासी तीन सगे भाई डूब गए। तीनों की मौत हो गई। रविवार को तीनों के शव बरामद कर लिए गए हैं। जिलाधिकारी प्रणय सिंह एवं एसपी ओपी सिंह ने हादसे की सूचना पर देर शाम मौके का निरीक्षण किया। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने एसडीएम और सीओ से रिपोर्ट मांगी। दोनों अधिकारियों की रिपोर्ट के बाद जिलाधिकारी ने निचली गंगा नहर के अधिशासी अभियंता को सुरक्षात्मक कार्य के लिए निर्देश जारी किए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि जनहित एवं सुरक्षा की दृष्टि से हजारा नहर क्षेत्र में तत्काल सुरक्षात्मक प्रबंध करने आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि अधिशासी अभियंता स्वयं मौके का निरीक्षण करते हुए सुरक्षात्मका कार्य कराएं और उसकी आख्या फोटो सहित उन्हें प्रेषित करें। उन्होंने शीर्ष प्राथमिकता पर कार्य पूरा करने को कहा है।



डीएम ने इन कार्यों के दिए निर्देश

- खतरे वाले स्थानों पर स्पष्ट एवं स्थायी चेतावनी बोर्ड स्थापित हों।

- स्नान एवं आवागमन के स्थानों पर जाली, रेलिंग लगाई जाए।

- दुर्घटना संभावित स्थलों का चिह्नांकन कर सुरक्षात्मक उपाय हों।

- निरीक्षण के समय जाे कार्य सुरक्षा के लिए उचित हों वह भी किए जाएं।



सात दिन में डूबने के हादसो में चली गईं पांच जानें

संवाद न्यूज एजेंसी

कासगंज। नदरई हजारा नहर में आए दिन डूबने से हादसे हो रहे हैं। पिछले छह दिन में एक किशोर समेत पांच युवक डूब चुके हैं। इनमें से एक शव बरामद किया जा सका है। अन्य की तलाश जारी है। बीते एक जून को ततारपुर कॉलोनी निवासी आरिस पुत्र रफत नहाते समय नहर में डूबकर लापता हो गया था। उसके बहन अमरीन ने बताया कि उसका अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है। तीन जून को एटा के मिरहची में गांव श्याेराई निवासी अशोक कुमार पुत्र चंद्रपाल की मछली पकड़ते समय हजारा नहर में डूबने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन



पिछले वर्ष एक साथ पांच की हुई थी मौत

कासगंज। वर्ष 2024 में 11 अप्रैल को ईद पर्व पर पिकनिक मनाने आए एटा जिला के नगला पोता में रहने वाले 9 किशोर नहर में डूबकर लापता हो गए थे। इनमें से पांच किशोर की मौत हो गई थी।चार को बचा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें