फोटो11अमांपुर में पुलिस कर्मियों के साथ पैदल मार्च करतीं सहावर सीओ शाहिदा नसरीन। संवाद
कासगंज। रामनवमी, जुमा और हनुमान जन्मोत्सव के मद्देनजर शुक्रवार को सहावर सीओ शाहिदा नसरीन ने अमांपुर के बाजारों में पैदल फ्लैग मार्च किया। सीओ ने लोगों से शांति और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की।
उन्होंने चेतावनी दी कि माहौल खराब करने वाले अराजकतत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सीओ ने आम नागरिकों से बातचीत कर स्थिति का जायजा लिया और उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। थाना प्रभारी दिनेश सिंह ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने को कहा। इस दौरान पुलिस ने संदिग्ध लोगों और बाइक सवारों की तलाशी भी ली। पैदल मार्च में कस्बा इंचार्ज अवधेश कुमार दुबे, एसआई राकेश यादव, एसआई मनोज यादव, एसआई परमेश्वर सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल रहे। संवाद