फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: पॉलीथीन इस्तेमाल करने वालों पर कार्रवाई, वसूला जुर्माना

विज्ञापन
फोटो 43 - कासगंज के नदरई गेट बाजार में प्रतिबं​धित पॉली​थिन के ​खिलाफ कार्रवाई करती नगर पालिका
विज्ञापन
कासगंज। शहर को स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए नगर पालिका परिषद ने बुधवार को प्रतिबंधित प्लास्टिक और पॉलीथीन के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान 900 ग्राम प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की गई।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी विवेक त्रिपाठी के निर्देशन में सफाई एवं खाद्य निरीक्षक प्रमोद कुमार ने टीम के साथ नदरई गेट क्षेत्र में प्रतिबंधित पॉलीथीन और प्लास्टिक का इस्तेमाल करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की। टीम ने नियमों का उल्लंघन करने वालों से 5,900 रुपये के चालान की वसूली की। इस दौरान दुकानदारों और रेहड़ी संचालकों को प्रतिबंधित प्लास्टिक का प्रयोग न करने तथा इसके स्थान पर पर्यावरण अनुकूल विकल्प अपनाने के लिए जागरूक किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें