फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: युवक पर जानलेवा हमले का आरोपी तमंचा सहित गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सोरोजी क्षेत्र के गांव ब्रह्रमपुरी में युवक पर जानलेवा हमला करने के आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया है। उसके पास से पुलिस ने एक तमंचा बरामद किया है।
विज्ञापन

ब्रह्मपुरी गांव निवासी विजय भारद्वाज (34) का 2 अक्तूबर की दोपहर गांव के रहने वाले कुछ युवकों से विवाद हो गया था। वह देर शाम करीब 7:30 बजे गांव में विवेक के पिता जवाहर सिंह की तेरहवीं के कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। आरोप है कि इसी दौरान अमित उर्फ पोपला ने विजय पर तमंचा से फायर फायर कर दिया।
गोली उनके कान के ऊपर कनपटी पर जा लगी। इससे वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। फायरिंग के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में युवक को लहूलुहान हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक को पहले अलीगढ़ और फिर दिल्ली रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

वर्तमान में उपचार जारी है। परिजन ने मामले में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले और आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
-
वर्जन :
-युवक पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से एक तमंचा 315 बोर व कारतूस पुलिस ने बरामद किया है। -आंचल चौहान, सीओ सदर कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें