फोटो31सदर कोतवाली पुलिस की हिरासत में चोरी के बाइक के साथ आरोपी। स्रोत:पुलिस मीडिया सेल
कासगंज। सदर कोतवाली पुलिस ने रविवार को चेकिंग के दौरान एक युवक को चोरी की दो बाइकों के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी को प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जगदीश चंद्र के नेतृत्व में पुलिस टीम सोमवार को क्षेत्र में गश्त पर थी। इस दौरान अमांपुर फाटक से सहावर गेट के पास पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को रोककर पूछताछ की। वह चेकिंग के दौरान बाइक के कागज नहीं दिखा सका। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने बाइक चोरी की होने की बात कुबूल ली।
आरोपी की पहचान अंकित उर्फ अबोध निवासी हुसैनपुर शहजादपुर थाना दादों जिला अलीगढ़ के रूप में हुई। सीओ आंचल चौहान ने बताया कि चेकिंग के दौरान एक युवक को दो चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया है। संवाद