फोटो34कासगंज पुलिस ने नदरई से आतिशबाजी के साथ गिरफ्तार किया आरोपी । स्रोत:पुलिस विभाग
कासगंज। जिले में अवैध आतिशबाजी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सदर कोतवाली पुलिस ने नदरई तिराहे के पास से एक आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से करीब 30 किलोग्राम अवैध आतिशबाजी और इसे बनाने का सामान बरामद हुआ है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी पप्पू पुत्र रामचन्द्र, निवासी ग्राम नदरई, थाना व जिला कासगंज को गिरफ्तार कर लिया। क्षेत्राधिकारी सदर आंचल चौहान ने बताया कि आरोपी के खिलाफ बीएनएस और विस्फोटक अधिनियम, 1884 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी के खिलाफ वर्ष 2025 में भी कोतवाली सदर में विस्फोटक अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।