फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ट्रेन का एक्सीडेंट हो गया है': 40 लोग घायल, झूठी सूचना से पुलिस महकमे में मची खलबली; आरोपी गिरफ्तार

Sun, 13 Sep 2026 10:31 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

जीआरपी ने रविवार को रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया से झूठी सूचना देने वाले आरोपी बिजेंद्र, निवासी क्यामपुर बहेड़िया को दबोच लिया। उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
पुुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हेलो... कासगंज के पास दो ट्रेनों में एक्सीडेंट हो गया है। 40 लोग घायल है... और एक की मौत हो गई...। डायल 112 पर दो ट्रेनों की टक्कर और 40 लोगों के घायल होने की झूठी सूचना देकर सनसनी फैलाने वाले आरोपी को जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया है। जीआरपी थानाध्यक्ष कोमल कुंतल ने बताया कि 12 सितंबर की शाम 5:47 बजे एक कॉलर ने कासगंज के पास ट्रेन हादसे की सूचना दी थी जिससे पुलिस महकमे में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही जीआरपी टीम मौके पर पहुंची लेकिन वहां स्थिति सामान्य मिली और कॉलर का फोन स्विच ऑफ था। कासगंज सिटी स्टेशन मास्टर से संपर्क करने पर ट्रेन हादसे की किसी भी घटना से इनकार किया गया और आवागमन सामान्य पाया गया, जिसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।

सर्विलांस की मदद से तलाश करते हुए जीआरपी ने रविवार को रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया से झूठी सूचना देने वाले आरोपी बिजेंद्र, निवासी क्यामपुर बहेड़िया को दबोच लिया। उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि आपातकालीन नंबरों पर ऐसी भ्रामक और झूठी सूचनाएं न दें, जिससे संसाधनों का दुरुपयोग हो और जरूरतमंदों की मदद में बाधा आए।
विज्ञापन
विज्ञापन






 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें