फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज न्यूज: डॉ. आंबेडकर का एआई से बनाया आपत्तिजनक फोटो, भीम आर्मी ने जताई नाराजगी; आरोपी गिरफ्तार

Wed, 09 Sep 2026 11:10 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

युवक ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की तस्वीर को एआई के माध्यम से आपत्तिजनक रूप देकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। इससे डॉ. आंबेडकर के अनुयायियों की भावनाएं आहत हुई हैं। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
थाने में शिकायत करने पहुंचे भीम आर्मी कार्यकर्ता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज के पटियाली में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की सोशल मीडिया पर एआई से बनी आपत्तिजनक फोटो पोस्ट करने पर विवाद खड़ा हो गया। भीम आर्मी और उनके समर्थकों ने नाराजगी जताते हुए थाना सिकंदपुर वैश्य पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी को प्राथमिकी दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पटियाली निवासी धवल सिंह ने सिकंदरपुर वैश्य थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि समसपुर तराई निवासी पुष्पेंद्र ने डॉ. आंबेडकर की तस्वीर को एआई के माध्यम से आपत्तिजनक रूप देकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। इससे डॉ. आंबेडकर के अनुयायियों की भावनाएं आहत हुई हैं। तहरीर में सोशल मीडिया पोस्ट की निष्पक्ष जांच कराने, आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने और एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की मांग की।

मामले की जानकारी मिलने के बाद भीम आर्मी जय भीम संगठन के पदाधिकारी भी थाना सिकंदरपुर वैश्य पहुंच गए। मंडल अध्यक्ष अलीगढ़ डॉ. शिवकुमार और जिला प्रभारी रामबाबू गौतम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुलिस से मामले में जल्द कार्रवाई की मांग की। जिला प्रभारी ने कहा कि बाबा साहब की तस्वीर के साथ आपत्तिजनक तरीके से छेड़छाड़ स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने पुलिस से आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान डॉ. गौतम, डॉ. विमल कुमार, रिशु गौतम, श्याम बाबू गौतम, धर्मेंद्र कुमार और अशोक कुमार समेत संगठन के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। सीओ पटियाली अमित कुमार ने बताया कि मामले में आरोपी को प्राथमिकी दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन






 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें