फोटो31सोरोंजी के सोमेश्वर महादेव मंदिर में शिवलिंग का किया गया श्रृंगार। संवाद
सोरोंजी। तीर्थनगरी में हरि की पौड़ी किनारे प्राचीन सोमेश्वर महादेव मंदिर में अभिषेक का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग का पंचाभिषेक कर बेलपत्र, धतूरा और बेर फल आदि चढ़ाए। सेवायत लालो गोस्वामी ने भगवान सोमेश्वर का शृंगार कर उन्हें त्रिपुंड लगाकर रजत मुकुट धारण कराया। मंदिर में भव्य फूल बंगला सजाया गया। सोमेश्वर भगवान को फल, मेवा और मिष्ठान का भोग लगाकर महाआरती उतारी गई। ओम नमः शिवाय के जयकारों से मंदिर गुंजायमान हो उठा। इस दौरान चेयरमैन रामेश्वर दयाल महेरे, योगेश शर्मा, आदेश तिवारी, गिरीश बौहरे, राजू मिश्रा और अभिषेक शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद