फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: हजारा नहर में कूदा एटा का युवक

Thu, 08 Jan 2026 10:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो44युवक कबीर का फाइल फोटो
विज्ञापन
कासगंज। नदरई हजारा पुल से बृहस्पतिवार दोपहर एटा के युवक ने नहर में छलांग लगा दी। युवक नहर में डूबने से लापता हो गया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुल पर खड़ी उसकी बाइक से पुलिस ने युवक की शिनाख्त की। पुलिस गोताखोर की मदद से युवकी की तलाश में जुटी है। पुल पर बृहस्पतिवार की दोपहर एक युवक बाइक से पहुंचा। युवक ने अचानक बाइक हजारा नहर पुल पर खड़ी की और नहर में छलांग लगा दी। जब तक आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, तब तक युवक नहर में डूब गया। किसी ने फोन करके घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पुल पर खड़ी युवक की बाइक की जांच की तो वह एटा जिले में सदर कोतवाली के मोहल्ला कोट नगला के रहने वाले कासिम पुत्र शाहिद अहमद की निकली। तब पुलिस ने एटा में रहने वाले उसके परिजन से संपर्क किया। परिजन ने उसकी शिनाख्त कबीर (17) पुत्र कासिम के रूप में की। उसके चचेरे भाई शाहरुख खान ने बताया कि कबीर बृहस्पतिवार की सुबह घर से दुकान खोलने के लिए बाइक से निकला था। उसके पिता कासिम की एटा में बस स्टैंड के पास कैलाश बैंड के नाम से दुकान है। युवक ने नहर में छलांग क्यों लगाई, इसके बारे में परिजन भी जानकारी नहीं दे सके। सीओ सदर आंचल चौहान ने बताया कि हजारा नहर में छलांग लगाने से युवक लापता हो गया है। उसकी शिनाख्त एटा निवासी कबीर के रूप में हुई है। गोताखोर की मदद से तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें