फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: टहलने गया युवक हुआ लापता

Thu, 19 Feb 2026 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार सुबह घर से टहलने गया युवक लापता हो गया। युवक के घर नहीं लौटने पर परिजन परेशान हो गए। उसके मामा ने सदर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस बरामदगी के प्रयास कर रही है। बिलराम गेट एमडी पब्लिक स्कूल निवासी जसवीर सिंह की ओर से दर्ज कराई गई गुमशुदगी के अनुसार, उनका भांजा अभिषेक (19) बुधवार की सुबह 7:30 बजे घर से टहलने के लिए नगला पट्टी स्टेडियम जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। उसके घर न लौटने से परिजन परेशान हो गए। उसके बारे में रिश्तेदारी व दोस्तों से पूछताछ की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं हुई। उन्होंने बताया वह काले रंग का ट्रैक सूट पर जूते पहने हुए है। सदर कोतवाली प्रभारी प्रवेश राणा ने बताया कि युवक के लापता होने के मामले में गुमशुदगी दर्ज की गई है। उसकी बरामदगी के लिए टीम का गठन कर दिया है। उसके फोन नंबर की सीडीआर निकलवाकर उसके बारे में जानकारी की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें