फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: खेत से मिट्टी खोदने के विरोध में युवक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। थाना सिकंदरपुर वैश्य के गांव इमामुद्दीन नगर निवासी बाॅबी कुमार ने 9 नामजद के खिलाफ पीटने और गाली-गलाैज करने की थाने में तहरीर दी है। थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

बॉबी कुमार ने पुलिस को बताया कि 26 दिसंबर शाम 5 बजे वह अपने खेत में खाद लगा रहे थे। तभी गांव के राहुल, संजू, मोनू, दीन कुमार, अरविंद, डंब्रेश, पिंकू, बंटी और प्रशांत उनके खेत से फसल सहित मिट्टी खोदकर मेढ़ पर लगाने लगे। उन्होंने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी-डंडे से पिटाई लगा दी। आरोपी उनके पीछे घर भी आ गए और गाली-गलाैज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इस दाैरान उन्होंने घटना का वीडियो बना लिया। सीओ पटियाली संदीप वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें