फोटो40मृतक युवक प्रवेंद्र कुमार का फाइल फोटो।
कासगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र में चामुंडा मंदिर के पास शनिवार रात तेज रफ्तार कार ने पैदल जा रहे युवक को पीछे से टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। सोरोंजी थाना क्षेत्र के गांव पटना निवासी प्रवेंद्र कुमार सिंह (38) पुत्र विजेंद्र सिंह शनिवार की रात करीब 11 बजे सोरों गेट स्थित ऑटो स्टैंड की ओर पैदल जा रहे थे। चामुंडा मंदिर के पास पीछे से आई कार ने टक्कर मार दी और वह घायल हो गए। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। अलीगढ़ ले जाते समय रास्ते में ही प्रवेंद्र ने दम तोड़ दिया। सीओ आंचल चौहान ने बताया कि सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।