फोटो47कासगंज में रेलवे रोड पर लोहडी पर्व मनाते सिख समाज के लोग। संवाद
कासगंज। लोहड़ी का जश्न मंगलवार को खुशियों की बहार बनकर छा गया। बच्चों और युवाओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर भांगड़ा और गिद्दा कर माहौल में खुशियाें के रंग भर दिए। नवजात के स्वागत में परिवार ने पर्व की खुशियां साझा की, जबकि गुरुद्वारों में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में समाज के लोग शामिल होकर पारंपरिक रस्मों और कीर्तन का आनंद उठाते नजर आए।पर्व मनाने के लिए लोगों में काफी उत्साह दिखाई दिया। तिल, गुड़, मूंगफली और अन्य पारंपरिक व्यंजन लेकर अलाव के चारों ओर इकट्ठा हुए और एक-दूसरे के लिए सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। बच्चों और युवाओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर भांगड़ा और गिद्दा पर नृत्य कर मस्ती की। गुरुद्वारे को आकर्षक ढंग से सजाया गया। बड़ी संख्या मे लोग पर्व मनाने के लिए गुरुद्वारे पहुंचे। जहां कई धार्मिक आयोजन किए गए। रागी जत्थे ने सबद कीर्तन किया। संगत को मूंगफली, रेवड़ी, गजक, तिल, मक्का के फूल बांटे गए। उसके बाद लोहड़ी जलाई गई। लोगों ने लोहड़ी की परिक्रमा कर अग्रि देव को तिल, मुंगफली समर्पित किए। लोगों ने इसके बाद एक-दूसरे को बधाई दी। इसी तरह गांधी मूर्ति पर मदान परिवार में नवजात के जन्म की खुशी में लोहड़ी का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। परिवार के सदस्यों सहित नाते रिश्तेदारों ने एकत्रित होकर पर्व की खुशियों को साझा किया।