फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जला

Sun, 04 Jan 2026 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सिढ़पुरा-कासगंज। पटियाली रोड स्थित एक दुकान में शनिवार रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। दुकान में संचालित जन सेवा केंद्र, जनरल स्टोर और इलेक्ट्रिकल्स का करीब 8.50 लाख रुपये का सामान जल गया। दुकान स्वामी और पड़ोसियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पटियाली रोड निवासी अमित कुमार की ओम साईं इलेक्ट्रिकल्स एंड जनरल स्टोर के नाम से दुकान है। इसमें वह एसबीआई का ग्राहक सेवा केंद्र भी संचालित करते हैं। रविवार तड़के करीब पांच बजे जब पड़ोसी दुकानदार सुनील कचौड़ी की रेड़ी लगाने पहुंचे, तो उन्होंने दुकान के भीतर से धुआं निकलता देखा। उन्होंने शटर के पास जाकर देखा तो अंदर आग की लपटें उठ रही थीं। सुनील ने तत्काल इसकी जानकारी नितिन कुमार को दी। उन्होंने फोन कर दुकान स्वामी अमित को मौके पर बुलाया। दुकान का शटर खोलते ही आग की लपटें बाहर आने लगीं। पड़ोसियों ने आनन-फानन में पानी की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक दुकान के अंदर रखा सामान जल चुके थे। दुकानदार अमित ने बताया कि साढ़े आठ लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें