गंजडुंडवारा के गांव अजीजपुर में खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को जानकारी देते कृषि निदेशक महे
कासगंज। दिवाली पर बाहर नौकरी और रोजगार करने वाले लोगों का अपने घर लौटने का सिलसिला तेज हो गया है। परिवार के साथ त्योहार मनाने की उत्सुकता लिए लोग तेजी से अपने पैतृक आवास का रुख कर रहे हैं जिसका सीधा असर कासगंज रोडवेज बस स्टैंड पर दिखाई देने लगा है।
यहां यात्रियों की भीड़ लगातार बढ़ रही है और बसों में सफर करने वालों की संख्या में उल्लेखनीय इजाफा हुआ है। त्योहार की तारीख नजदीक आने के साथ बस स्टैंड पर चहल-पहल और भी बढ़ने की पूरी संभावना है। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए परिवहन निगम भी पूरी तरह सतर्क हो गया है।
रोडवेज के प्रभारी एआरएम नीरज कुमार ने बताया कि बस स्टैंड पर धीरे-धीरे यात्रियों की भीड़ बढ़ रही है जिसे संभालने के लिए बसों के फेरे बढ़ा दिए गए हैं। उन्होंने जानकारी दी कि आम दिनों में निगम का लोडफेक्टर 60 प्रतिशत रहता था, जो अब दिवाली पर्व के चलते बढ़कर 63 प्रतिशत से अधिक हो गया है।
यात्रियों को उनके गंतव्य तक समय पर पहुंचाने और किसी प्रकार की असुविधा से बचाने के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं ताकि हर कोई अपनों के साथ सुरक्षित दिवाली मना सके।