फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: बधाई मांगने गए किन्नरों पर दूसरे गुट ने किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। कोतवाली क्षेत्र के सिसैया नगला में रविवार की सुबह बधाई मांगने को लेकर किन्नरों के दो गुट में विवाद हो गया। एक पक्ष की किन्नर ने दूसरे गुट के सदस्यों पर लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से मारपीट करने का आरोप लगाया। हमले में तीन से ज्यादा किन्नर घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है।
विज्ञापन

कस्बा के मोहल्ला केवल सब्जी मंडी निवासी शिवांगी उर्फ चांदनी किन्नर ने रविवार को कोतवाली में तहरीर दी। इसमें बताया कि रविवार सुबह करीब 10:30 बजे वह अपने साथियों के साथ सिसैया नगला में बधाई मांगने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान दूसरे गुट के किन्नर काजल उर्फ घनश्याम, अंकित उर्फ रिचा, नरेंद्र और सुनैना वहां पहुंच गए और विवाद करने लगे।
आरोपियों ने लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। मारपीट में कई किन्नर घायल हो गए। आरोप है कि इसी दौरान संध्या और आरोही नाम की दो किन्नरों को आरोपी जबरन अपनी गाड़ी में बैठाकर ले गए।
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। इसके अलावा एक पक्ष की कार में तोड़फोड़ करने का भी आरोप लगाया। पहले भी दोनों गुट में विवाद और मारपीट हो चुकी है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी चमन गोस्वामी ने बताया कि बधाई मांगने को लेकर किन्नरों के दो गुट में विवाद हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें