फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: जीत की जिद, कदमों में रफ्तार

विज्ञापन
फोटो27कबड्डी में जीत के लिए जोरदार भिड़ंत-विकासखंड अमांपुर की न्याय पंचायत कछेला शेरपुर
विज्ञापन
कासगंज। अमांपुर की न्याय पंचायत कछेला शेरपुर की खेलकूद प्रतियोगिता मंगलवार को कंपोजिट विद्यालय थरा चीतरा में आयोजित की गई। शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर हुआ। बच्चों ने मां शारदे की वंदना करने के बाद विभिन्न स्पर्धाओं में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

प्राथमिक बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में भडेरी के अजीत प्रथम, 100 मीटर में नगला ताली के अंकित और 200 मीटर में भडेरी के संदीप ने बाजी मारी। बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में थरा की राशि, 100 मीटर में सुनैना और 200 मीटर में अनन्या प्रथम रहीं।
जूनियर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में थरा के आर्यन, 200 मीटर में वीनपुर कलां के ममतेश और 400 मीटर में भडेरी के गोविंद ने पहला स्थान पाया। जूनियर बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में थरा की सोनम, 200 मीटर में वीनपुर कलां की हेमा और 400 मीटर में वीनपुर कलां की निशा प्रथम रहीं।
विज्ञापन

लंबी कूद के जूनियर बालक वर्ग में भडेरी के तौसीफ, बालिका वर्ग में वीनपुर कलां की हेमा ने पहला स्थान हासिल किया। प्राथमिक बालक वर्ग में नगला ताली के लोकेंद्र और बालिका वर्ग में बुडथरा की ज्योति प्रथम रहीं। प्रतियोगिता के विजेताओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर ब्लॉक पीटीआई मुनेश राजपूत, प्रेमपाल सिंह, राजपाल सिंह, सुधीर भदौरिया, दिव्या वर्मा, पीयूष अग्रवाल, शिवम कुमार, अनुपम सिंह, मनोज कुमार, अर्चना तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें