फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: अग्रसेन जयंती पर निकला उल्लास का कारवां, जयकारों से गूंजा शहर

विज्ञापन
फोटो 47 - कासगंज शहर में निकाली गई अग्रसेन शोभा यात्रा का रथ उठाकर शुभारंभ करते मुख्य अति​थि एव
विज्ञापन
कासगंज। महाराजा अग्रसेन जयंती पर रविवार को शहर में भक्ति, उत्साह और सामाजिक एकता का अनूठा संगम देखने को मिला। आकर्षक झांकियों, भव्य रोड शो, हरियाणवी प्रस्तुति और काली अखाड़ों के रोमांचक करतबों से सजी शोभायात्रा ने शहरवासियों का ध्यान खींचा। जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत किया और महाराजा अग्रसेन के जयकारों से माहौल गुंजायमान रहा।
विज्ञापन

शोभायात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. प्रवीन अग्रवाल और विशिष्ट अतिथि समाजसेवी उमेश बंसल, अखिलेश अग्रवाल ने महाराजा अग्रसेन और राज्य महिला की सदस्य रेनू गाैड़ ने हरि झंडी व आरती उतारकर किया। यात्रा में कुल 45 झांकियां और तीन रोड शो प्रमुख रहे। हरियाणवी प्रस्तुतियों, झिंगालाला कार्यक्रम बच्चों के लिए विशेष आकर्षण रहा।
इस्कॉन मंडली की प्रस्तुति के साथ फिरोजाबाद और बिसौली से आए काली अखाड़ों ने अपने रोमांचक प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शोभायात्रा सोरों गेट स्थित अग्रवाल धर्मशाला से शुरू हुई। यहां से पीपल वाली गली, मोहल्ला जय-जयराम, पुरानी गली, बड़ी होली, बारहद्वारी, गली बौहरान, तहसील रोड, सूत की मंडी और गली पचौरियान होते हुए दोबारा अग्रवाल धर्मशाला पहुंचकर संपन्न हुई।
विज्ञापन

यात्रा में महिलाओं की भी सक्रिय भागीदारी रही। इससे पहले सुबह अग्रवाल धर्मशाला में हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। समाज के लोगों ने विश्व कल्याण और सुख-समृद्धि की कामना के साथ आहुतियां दीं।

यह रहे मौजूद
कार्यक्रम में संरक्षक अखिलेश अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, राजेंद्र बिंदल, प्रदीप सीएम, अध्यक्ष पवन अग्रवाल, महामंत्री मयंक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष युगल बंसल, प्रबंधक मयंक मित्तल, मुख्य मेला प्रबंधक विपिन गर्ग, मुख्य झांकी इंचार्ज विवेक अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में अग्रवाल समाज के लोग मौजूद रहे।

फोटो 47 - कासगंज शहर में निकाली गई अग्रसेन शोभा यात्रा का रथ उठाकर शुभारंभ करते मुख्य अतिथि एव

फोटो 47 - कासगंज शहर में निकाली गई अग्रसेन शोभा यात्रा का रथ उठाकर शुभारंभ करते मुख्य अतिथि एव

फोटो 47 - कासगंज शहर में निकाली गई अग्रसेन शोभा यात्रा का रथ उठाकर शुभारंभ करते मुख्य अतिथि एव

फोटो 47 - कासगंज शहर में निकाली गई अग्रसेन शोभा यात्रा का रथ उठाकर शुभारंभ करते मुख्य अतिथि एव

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें