फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: दो चिकित्सकों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम, कराई वीडियोग्राफी

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। अमांपुर में एक परिवार के पांच लोगों की मौत के कारणों की गुत्थी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट हो गई है। दो चिकित्सकों के पैनल ने सभी पांचों शवों का पोस्टमार्टम किया और पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी की गई। रिपोर्ट के मुताबिक बच्चों की मौत जहर से हुई है जबकि पत्नी की मौत गले पर धारदार हथियार के वार से। बच्चों को किसी खाद्य पदार्थ के साथ जहर का सेवन कराया गया। पोस्टमार्टम टीम ने बच्चों का बिसरा सुरक्षित रखा है जिसकी जांच होगी।
विज्ञापन

घटनास्थल से प्रथम दृष्टया जो घटनाक्रम सामने आ रहा था उसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी हुई है। सत्यवीर ने बच्चों को किसी खाद्य पदार्थ के साथ जहर का सेवन करा दिया जो उनकी मौत का कारण बना। खाना भी शरीर में पाया गया। वहीं पत्नी की मौत का कारण गले पर धारदार हथियार के वार से मौत होना स्पष्ट हुआ है। उच्चस्तरीय जांच के लिए केवल बच्चों का बिसरा ही सुरक्षित रखा गया है, जिसकी जांच के पश्चात अन्य जानकारी भी सामने आएगी।

वर्जन-
- दो डॉक्टरों के पैनल ने सभी पांच शवों का पोस्टमार्टम किया है। वीडियोग्राफी भी कराई गई है। बच्चों की मौत जहर से हुई है जबकि महिला की मौत गले पर धारदार हथियार के वार से हुई है
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. राजीव अग्रवाल, सीएमओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें