फोटो43कासगंज में बराह पत्थर मैदान में श्रीराम कथा के आयोजन के लिए तैयार किया गया पांडाल। सं
- फोटो : एका के पैढ़त स्थित जाखई महाराज के मेला में लगी भक्तों की कतार। संवाद
कासगंज। शहर के बारह पत्थर मैदान पर आज सोमवार से दस दिवसीय श्रीराम कथा अमृत महोत्सव का शुभारंभ होगा।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय श्रीराम नाम जागरण मंच पंडित निर्मल शास्त्री ने बताया कि आयोजन दस दिवसीय है। 29 जनवरी को कथा का समापन होगा। प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक कथा व्यास संत रमेश भाई शुक्ल प्रवचन करेंगे। आज सोमवार को सुबह 10:30 शोभायात्रा नदरई गेट स्थित गोशाला से निकाली जाएगी। शोभयात्रा मिशन चौराहा, मालगोदाम चौराहा, प्रभुपार्क, गांधी मूर्ति, बारहद्वारी, आंबेडकर पार्क होती हुई बारह पत्थर मैदान पर पहुंचेगी।