फोटो38कासगंज में बिना हेलमेट के स्कूटी सवार को यातायात नियमों के बारे में जानकारी देते एआरटीओ
कासगंज। जिले में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत बुधवार को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी के नेतृत्व में चेकिंग और जागरूकता अभियान चलाया गया। यातायात नियमों के उल्लंघन पर 112 वाहनों का चालान कर 1.72 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया।
एआरटीओ आरपी मिश्र और टीएसआई ने नदरई गेट, हजारा नहर तिराहा, गोरहा बाईपास, सोरोंजी और नगरिया सहित अन्य मार्गों पर अभियान चलाया। रिफ्लेक्टर टेप न लगे होने पर 13 व्यावसायिक वाहनों के चालान किए गए और टेप चिपकाया गया। वाहन चालकों पर हेलमेट व सीट बेल्ट न पहनने और वाहन चलाने के दाैरान फोन का इस्तेमाल करने पर कार्रवाई की गई। एआरटीओ ने अभिभावकों को नाबालिग बच्चों को वाहन न देने के प्रति जागरूक किया। बताया कि ओवर स्पीड और शराब का सेवन कर वाहन न चलाएं। इस दौरान टीएसआई लक्ष्मण सिंह सहित अन्य यातायात पुलिस कर्मी मौजूद रहे।