फोटो33सहावर तहसील क्षेत्र के रफातपुर दुलाई गांव करंट की चपेट में आने से दो बैलाें की मौत के ब
सहावर। तहसील क्षेत्र के रफातपुर दुलाई गांव में बृहस्पतिवार दोपहर करंट की चपेट में आने से किसान घायल हो गया जबकि बैलगाड़ी में लगे दोनों बैल मर गए। घटना के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश है।
सुन्नगढ़ी क्षेत्र के गांव रफातपुर दुलाई निवासी तालेवर पुत्र गेंदालाल बृहस्पतिवार की दोपहर 2 बजे खेत से बैलगाड़ी पर मवेशियों के लिए चारा लादकर घर लौट रहे थे। गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास एक सीमेंट के विद्युत खंभे से सटे हुए तार के संपर्क में उनकी बैलगाड़ी आ गई। जिससे पूरी गाड़ी में करंट प्रवाहित हो गया।किसान किसी तरह बैलगाड़ी से अलग होकर सुरक्षित बच गया और उनके दोनों बैल इस दुर्घटना में मर गए। घटना के बाद मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। हादसे की सूचना पर सुन्नगढ़ी थाना पुलिस, क्षेत्रीय लेखपाल और पशु चिकित्सक की टीम मौके पर पहुंची।
ग्रामीणों ने विद्युत निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि क्षेत्र में कई क्षेत्र में कई स्थानों पर बिजली के तार ढीले और जर्जर हैं। इस संबंध में शिकायत पहले भी की जा चुकी है। इसके बावजूद मरम्मत नहीं कराई गई। ग्रामीणों ने ढीले तारों को तत्काल दुरुस्त कराने और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अधिशासी अभियंता पीयूष कुमार ने हादसे से बचाव के लिए बरसात के दौरान विद्युत पोल से दूर रहने, बिजली के खंभों को न छूने और तारों के नीचे खड़े न होने की अपील ग्रामीणों से की है।