फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: चारा काट रहे बालक को सांप ने डसा, भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सदर विकास खंड के गांव बढारी वैश्य में मंगलवार की सुबह खेत पर चारा काट रहे बालक को सांप ने डस लिया। परिजन ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका उपचार जारी है। गांव बढारी वैश्य निवासी आकाश (10) पुत्र धर्मेंद्र कुमार सुबह 10 बजे खेत पर मवेशी के लिए चारा लेने गया था। इस दौरान चारा काटते समय सांप ने पैर में डस लिया। इसके बाद वह घर पहुंचा और परिजन को जानकारी दी। चाचा सचिन ने बताया कि सांप के डसने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई। जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल बालक की हालत में सुधार है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें