फोटो 37 कासगंज जवाहर नवोदय विद्यालय थरा चीतरा में कबड्डी में दमखम दिखाते खिलाड़ी। स्रोत: विद्
कासगंज। कबड्डी के मैदान पर शानदार प्रदर्शन करने वाले नवोदय विद्यालयों के 72 खिलाड़ियों को अब क्षेत्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। जवाहर नवोदय विद्यालय थारा चित्रा में आयोजित नवोदय विद्यालय समिति, लखनऊ क्षेत्र की संकुल आगरा-अ कबड्डी प्रतियोगिता-2026 का शनिवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग के खिलाड़ियों का चयन किया गया।
दो दिवसीय प्रतियोगिता में संकुल के 11 जवाहर नवोदय विद्यालयों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। मैदान पर खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त मुकाबले देखने को मिले। खिलाड़ियों ने अपनी फुर्ती, रणनीति और टीम भावना से दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया।
क्षेत्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित 72 खिलाड़ियों में 36 बालक और 36 बालिकाएं शामिल हैं। ये खिलाड़ी अब नवोदय विद्यालय समिति, लखनऊ क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हुए आगामी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
समापन समारोह में विद्यालय के प्राचार्य आरआर सिंह ने कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता का माध्यम नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। खेलों से अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और सहयोग की भावना मजबूत होती है। उन्होंने चयनित खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर उप प्राचार्य नीलेश कुमार, वरिष्ठ शिक्षक धर्मेंद्र, खेल प्रभारी डॉ. चंद्रपाल, सविता आदि मौजूद रहे।
फोटो 37 कासगंज जवाहर नवोदय विद्यालय थरा चीतरा में कबड्डी में दमखम दिखाते खिलाड़ी। स्रोत: विद्