फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: बाइक से गिरकर 70 वर्षीय वृद्धा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सिकंदराराऊ मार्ग पर कस्बा मोहनपुरा के पास शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। बाइक से गिरकर 70 वर्षीय वृद्धा विमला देवी की मौत हो गई। वह अपने भतीजे के साथ कछला घाट से गंगा स्नान कर घर लौट रही थीं।
विज्ञापन


जिला हाथरस के थाना सिकंदराराऊ के गांव चरणपुरा निवासी विमला देवी अपने देवर के बेटे विकास के साथ कछला गंगा स्नान करने गई थीं। विकास की मां बेबी और भांजा भी दूसरी बाइक पर गंगा स्नान के लिए आए थे।
विकास ने बताया कि गंगा स्नान के बाद वे सभी घर लौट रहे थे। सिकंदराराऊ मार्ग पर मोहनपुरा के पास उनकी ताई विमला देवी अचानक बाइक से गिर गईं। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट आई, जिससे वह घायल हो गईं। राहगीर और आसपास के लोग तुरंत मौके पर जमा हो गए।
विज्ञापन

उन्हें एंबुलेंस की मदद से तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उन्हें वहां मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही अन्य परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने शव का पोस्टमार्टम कराने से स्पष्ट इन्कार कर दिया। इसके बाद परिजन शव को अपने साथ घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें