फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: बिलराम में एमआरएफ सेंटर का काम 50 प्रतिशत पूरा

Tue, 13 Jan 2026 10:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो03बिलराम में एमआरएफ सेंटर का चल रहा निर्माण कार्य। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीकासगंंज। बिलराम में कचरा निस्तारण के लिए मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) सेंटर का निर्माण कार्य चल रहा है। अब तक करीब 50 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। नगर पंचायत 33 लाख रुपये की लागत से इसका निर्माण करा रही है। एमआरएफ सेंटर के निर्माण से कस्बे में कचरा प्रबंधन की व्यवस्था बेहतर होगी और लोगों को गंदगी से राहत मिलेगी।कस्बे की आबादी 12 हजार से अधिक हैं। नगर पंचायत क्षेत्र में घरों से प्रतिदिन 2.36 मीट्रिक टन कूड़ा निकलता है। घरों से निकलने वाले कूड़े को सड़क किनारे फेंक दिया जाता है। गंदगी के ढेर से उठती दुर्गंध से इस मार्ग से निकलने वाले लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। नगर पंचायत ने एमआरएफ सेंटर के निर्माण का प्रस्ताव पूर्व में तैयार कर भेजा। प्रस्ताव स्वीकृत होने के बाद दिसंबर माह में इसका निर्माण कार्य शुरू हुआ। 50 प्रतिशत निर्माण अबतक पूरा हो चुका है। निर्माण पूरा होने से एमआरएफ सेंटर के माध्यम से कचरे का निस्तारण किया जाएगा। गीले व सूखे कचरे को अलग-अलग कर उसका दोबारा उपयोग किया जाएगा। प्लास्टिक, कागज, धातु को अलग करके उसे संबंधित एजेंसियों को भेजा जाएगा। वहीं जैविक कचरे से खाद तैयार करने की व्यवस्था की जाएगी। इससे न केवल पर्यावरण को लाभ मिलेगा बल्कि नगर पंचायत की आय में भी वृद्धि होगी। वहीं, साफ-सफाई व्यवस्था सुधरने से कस्बे की तस्वीर बदलेगी और स्वच्छता के प्रति लोगों में जागरूकता भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें