फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: विद्युत आपूर्ति रहने से सात घंटे तक परेशान रहे 50 गांव

Wed, 10 Dec 2025 01:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो19बिलराम क्षेत्र में जर्जर विद्युत तार बदलने का कार्य करते कर्मी । संवाद - फोटो : बौद्ध परिपथ पर छाया घना कोहरा।
विज्ञापन
कासगंज। शहरी विद्युत वितरण खंड के बिलराम फीडर क्षेत्र में मंगलवार को जर्जर विद्युत तार बदलने का कार्य किया गया। कर्मियों ने सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक शटडाउन लेकर तारों को बदला। इससे 50 से अधिक गांव के लोग विद्युत आपूर्ति बाधित रहने से परेशान रहे।
विज्ञापन

बिलराम फीडर क्षेत्र में लगाए गए विद्युत तार काफी समय से जर्जर हो गए थे। इससे लो वोल्टेज, ट्रिपिंग की समस्या होती थी। वहीं तार के टूटने पर हादसे की आशंका बनी रहती थी। विद्युत निगम ने तारों को बदलने का प्रस्ताव तैयार कर पूर्व में भेजा गया।
शासन से स्वीकृति मिलने के बाद कार्य शुरू किया गया। मंगलवार की सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक कर्मियों ने जर्जर तारों को बदला। इस दौरान बिलराम कस्बा, नगला छत्ता,नगला पीपल, तैयबपुर सुजातगंज, जहांगीरपुर, नोगवां, नगला अंडुआ, सलेमपुर सहित 50 से अधिक गांवों में विद्युत आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

विद्युत आपूर्ति बाधित होने से इस क्षेत्र के लोगों को काफी दिक्कतें हुई। मोबाइल को जार्च करने के लिए लोग परेशान रहे। कार्य को पूरा करने के बाद विद्युत आपूर्ति को सुचारू किया गया। अधिशाषी अभियंता शहरी राहुल वर्नवाल ने बताया कि बिलराम फीडर क्षेत्र में शट डाउन लेकर विद्युत तारों को बदलने को कार्य किया गया। कार्य पूरा करने के बाद विद्युत आपूर्ति को सुचारु कर दिया है। इससे लोगों को परेशानी न हो ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें