फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: 400 किलो मिलावटी पनीर कराया नष्ट, 11 नमूने जांच के लिए भेजे

विज्ञापन
फोटो 49 कासगंज सेलई रोड पर खराब गुणवत्ता के पनीर को नष्ट कराते खाद्य सुरक्षा विभाग के अ​धिकारी।
विज्ञापन
कासगंज। त्योहारों के बीच बाजार में पनीर की मांग बढ़ी तो खाद्य सुरक्षा विभाग भी मिलावटखोरों पर नजर रखने के लिए मैदान में उतर आया। सोमवार को सेलई रोड स्थित ओम साक्षी देवी के कारखाने पर विभागीय टीम ने औचक निरीक्षण किया। यहां करीब 400 किलो पनीर मिला, जिसे मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। कार्रवाई के दौरान पनीर के 11 नमूने भी जांच के लिए भेजे गए। इतनी बड़ी मात्रा में पनीर नष्ट कराए जाने से आसपास के खाद्य कारोबारियों में खलबली मच गई।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य कुलदीप सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम कारखाने पर पहुंची। टीम ने वहां मौजूद पनीर के स्टॉक की जांच की और नमूने लेने की प्रक्रिया शुरू की। अधिकारियों ने पनीर के अलग-अलग नमूने एकत्र किए, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
जांच के दौरान खराब गुणवत्ता का करीब 400 किलो पनीर को नष्ट कराने की कार्रवाई की गई। इसके लिए मौके पर गहरा गड्ढा खुदवाया गया। पनीर को गड्ढे में डालकर नष्ट कराया गया, ताकि उसे दोबारा बाजार में खपाया न जा सके। विभाग की इस कार्रवाई से कारखाने और आसपास के कारोबारियों में हलचल मच गई।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से लिए गए 11 नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। अधिकारियों के अनुसार प्रयोगशाला से मिलने वाली रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।


बाजार में ले जाया जा रहा था बिक्री को

पनीर को बाजार में बिक्री के लिए ले जाने की तैयारी की जा रही थी। इसी बीच खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को इसकी भनक लग गई। टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। जांच में गुणवत्ता खराब मिलने पर कार्रवाई की गई।
-

12 दिन पहले पकड़ा था 200 किलो पनीर
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने 12 अगस्त को भी 200 किलो खराब गुणवत्ता का पनीर पकड़ा था। अलीगढ़ से आने वाले पनीर को सलेमपुर बीबी रोड स्थित अशोक नगर की राधा डेयरी से पकड़कर नष्ट कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें