फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: 30 मांगें, एक आवाज... शिक्षकों ने आंदोलन को दिया नया स्वर

विज्ञापन
कासगंज में उपजिला​धिकारी को ज्ञापन सौंपते ​शिक्षक। स्त्रोत: संगठन
विज्ञापन
कासगंज। लंबित मांगों के शीघ्र निस्तारण और शिक्षकों के अधिकारों की रक्षा को लेकर जिले के महाविद्यालयों के शिक्षक एकजुट होकर मुखर हो गए हैं। फुपुक्टा के आह्वान और रम्पुटा (अलीगढ़) के निर्देश पर केए पीजी कॉलेज, कासगंज और गंजडुंडवारा पीजी कॉलेज के शिक्षक संघ ने संयुक्त रूप से मोर्चा खोला है।
विज्ञापन

चरणबद्ध आंदोलन के तहत शिक्षकों ने बृहस्पतिवार को काली पट्टी बांधकर विरोध जताया और उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित 30 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। केए पीजी कॉलेज की इकाई अध्यक्ष डॉ. अंजना वशिष्ठ रावत ने बताया कि 2 से 4 नवंबर तक शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया लेकिन समस्याओं का समाधान नहीं हुआ।
पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) की बहाली, 14 आकस्मिक अवकाश, चिकित्सा अवकाश की सुविधा और सेवानिवृत्ति की आयु 65 वर्ष किए जाने जैसी मांगें लंबे समय से लंबित हैं। रम्पुटा कार्यकारिणी सदस्य लेफ्टिनेंट अभिषेक यादव और गंजडुंडवारा इकाई अध्यक्ष डॉ. राजकुमार सिंह ने कहा कि संगठन शिक्षकों के हितों के लिए पूरी तरह एकजुट है।
विज्ञापन

वहीं, गंजडुंडवारा इकाई के सचिव डॉ. बृजेंद्र यादव ने बताया कि 25 अक्तूबर को प्रयागराज में हुई फुपुक्टा की बैठक के निर्णय के अनुसार प्रदेशभर में आंदोलन चल रहा है। इस दौरान डॉ. एपी गुप्ता, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. उमेश यादव, डॉ. अजीत यादव, डॉ. साबिस्ता अंजुम, डॉ. अनुपम पाठक, अंकित कौशल, डॉ. हर्ष मिश्रा, डॉ. तेज प्रताप सिंह, डॉ. चक्रपाणी, डॉ. अजय शंकर, डॉ. अनुराग त्रिपाठी और डॉ. राकेश कुमार सिंह सहित दोनों महाविद्यालयों के तमाम शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें