फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: 28 करोड़ से होगा जिले में विकास

Sat, 17 Jan 2026 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो34जिला पंचायत सभागार में आयोजित बैठक में संबो​धित करतीं जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्य - फोटो : नगर कीर्तन के संबंध में जानकारी देते गुरुद्वारा कमेटी के पदा​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
कासगंज। जिला पंचायत की बैठक शनिवार को सभागार में आयोजित की गई। इस दौरान वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए लगभग 36 करोड़ रुपये के बजट को स्वीकृति प्रदान की गई। जिले में 28 करोड़ रुपये से विकास कार्य कराए जाने को लेकर सहमति बनी। जिला पंचायत सदस्यों से उनके क्षेत्रों से संबंधित विकास प्रस्ताव मांगे गए। जिला पंचायत की ओर से वर्ष 2026-27 में कराए जाने वाले विकास कार्य के लिए शनिवार को सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान वर्ष 2025-26 में जिला पंचायत की आय और व्यय के बारे में सदस्यों को जानकारी दी गई। वित्तीय वर्ष 2026-27 में कार्ययोजना के लिए 36 करोड़ रुपये के बजट की स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में बताया कि स्वीकृत बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, नाली, पेयजल, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था और सामुदायिक भवनों जैसे विकास कार्य कराए जाएंगे। जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र लोधी ने अपने वार्ड में चल रहे हाईवे निर्माण के दौरान बंद किए गए नाले के निर्माण की मांग उठाई। जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप ने बताया कि जिला पंचायत बजट का उद्देश्य गांवों की बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना और आम जनता को राहत पहुंचाना है। सदर विधायक देवेंद्र राजपूत ने बताया कि सरकार बिना भेदभाव के लोगों के हितों के लिए कार्य कर रही है। अपर मुख्य अधिकारी उपेंद्र कुमार ने बताया कि बैठक में 36 करोड़ रुपये का बजट को स्वीकृति प्रदान की गई है। इस दौरान सीडीओ वीरेंद्र सिंह, सांसद प्रतिनिधि देव प्रकाश देवू, ब्लॉक प्रमुख कृष्णा राजपूत, जिला पंचायत सदस्य सितारा कश्यप, देवेंद्र लोधी,अभय राजपूत, विकास यादव सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें