फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: गंगा में छोड़े गए विभिन्न प्रजातियों के 244 नवजात कछुए

विज्ञापन
लहरा गंगा घाट पर कछुए छोड़ते सीडीओ वीरेंद्र सिंह समेत अन्य अ​धिकारी। स्त्रोत : विभाग
विज्ञापन
सोरोंजी। गंगा नदी की जलीय जैव विविधता और मीठे पानी के कछुओं के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बृहस्पतिवार को लहरा गंगा घाट पर 244 नवजात कछुओं को उनके प्राकृतिक आवास में छोड़ा गया।
विज्ञापन

गंगा को राष्ट्रीय नदी घोषित किए जाने की वर्षगांठ के अवसर पर यह विशेष कार्यक्रम डब्ल्यूडब्ल्यूएफ-इंडिया द्वारा जिला गंगा समिति और वन विभाग के सहयोग से आयोजित किया गया। नदी में छोड़े गए ये सभी कछुए जनपद में गंगा नदी से संकलित अंडों से ही विकसित किए गए थे जिन्हें निर्धारित संरक्षण प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन करते हुए सुरक्षित रूप से प्रवाहित किया गया।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य मीठे पानी के कछुओं की घटती आबादी को संरक्षित करना और उन्हें उनके प्राकृतिक परिवेश में पुनर्जीवित करना है। प्रभागीय वनाधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि गंगा में जलीय जीवों के संतुलन के लिए यह संरक्षण कार्य बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी वीरेंद्र कुमार, डीएफओ संजीव कुमार, उच्च शिक्षा विभाग के नोडल अधिकारी प्रो. एसके रावत, जिला बेसिक शिक्षा के सीनियर परियोजना अधिकारी हिमांशु शर्मा सहित क्षेत्रीय वनाधिकारी और स्थानीय किसान उपस्थित रहे। अधिकारियों ने जलीय जीवों के संरक्षण में सरकारी विभागों के साथ-साथ स्थानीय समुदायों की सक्रिय सहभागिता को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें