कासगंज। यातायात पुलिस ने दो दिवसीय विशेष अभियान चलाया। 225 वाहन चालकों के चालान किए गए और दो वाहनों को सीज किया गया। पुलिस ने कुल 6 लाख 73 हजार 100 रुपये का ऑनलाइन जुर्माना लगाया गया। अभियान 13 व 14 जून को विभिन्न क्षेत्रों में चलाया गया। यातायात प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने टीम के साथ सौरव ढाबा, मालगोदाम चौराहा, बिलराम गेट चौराहा और हजारा नहर पुल क्षेत्र में वाहनों की चेकिंग की। 80 डेसीबल से अधिक ध्वनि करने वाले 21 वाहनों पर कार्रवाई हुई। तीन दोपहिया वाहनों में लगे मॉडिफाइड साइलेंसर भी हटाए गए। बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाने वालों, गलत दिशा में वाहन चलाने और क्षमता से अधिक सवारी बैठाने पर भी कार्रवाई हुई।