फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: हरदोई जाएंगी डिपो से दिल्ली मार्ग की 20 बसें

Thu, 18 Dec 2025 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल के लोकापर्ण की तैयारी चल रही है। कासगंज डिपो से दिल्ली मार्ग पर चलने वाली 20 बसें हरदोई डिपों के लिए रवाना की जाएगी। इन बसों से कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों को लखनऊ पहुंचाया जाएगा। 26 दिसंबर को इन बसों की वापसी होगी। राष्ट्र प्रेरणा स्थल के लोकार्पण कार्यक्रम के लिए परिवहन विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में कासगंज डिपो से दिल्ली रूट पर संचालित होने वाली 20 रोडवेज बसों को अस्थायी रूप से हरदोई डिपो भेजा जाएगा। ये बसें 23 दिसंबर की शाम को हरदोई के लिए रवाना होंगी। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना को देखते हुए अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की जा रही है। हरदोई डिपो से इन बसों का संचालन लखनऊ के लिए किया जाएगा, ताकि यात्रियों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। इससे दिल्ली मार्ग पर सफर करने वाले यात्रियों को दिक्कतें होंगी। एआरएम ओमप्रकाश ने बताया कि 20 बसों को 23 दिसंबर की शाम हरदोई डिपो के लिए रवाना किया जाएगा। इस दौरान दिल्ली रूट पर यात्रियों की सुविधा के लिए वैकल्पिक व्यवस्था भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें