फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: बोर्ड परीक्षा के लिए आईं 1.90 लाख उत्तर पुस्तिकाएं

Fri, 12 Dec 2025 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए उत्तर पुस्तिकाएं आना शुरू हो गई है। पहले चरण में 1.90 लाख उत्तर पुस्तिकाएं परिषद से भेजी गई हैं। इनको विभाग ने सुमंत कुमार माहेश्वरी इंटर काॅलेज में सुरक्षित रखवाया है।
विज्ञापन

जिले हाईस्कूल में 21,679 तथा इंटर में 18,113 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया है।
परीक्षा के लिए हाईस्कूल के लिए 1 लाख तथा इंटर के लिए 90 हजार उत्तर पुस्तिकाओं को भेजा गया है। अभी अ उत्तर पुस्तिकाएं उपलब्ध कराई गई हैं। ब उत्तर पुस्तिकाएं अभी आनी शेष हैं। परिषद ने उत्तर पुस्तिकाओं के बदलने आदि की संभावनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कई बदलाव किए हैं। जो उत्तर पुस्तिकाएं उपलब्ध कराई गई हैं उनमें इस बार पैटर्न को बदलाव गया है। उत्तर पुस्तिकाओं के रंग और आकार में भी बदलाव हुआ है। प्रत्येक पृष्ठ पर माध्यमिक शिक्षा परिषद का मोनोग्राम अंकित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें