फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: टूटा 16 साल का रिकॉर्ड, पारा 45 डिग्री पार

विज्ञापन
फोटो14कासगंज में दोपहर के समय धूप से बचाव के लिए पेड़ की छांव में बैठे होमगार्ड परीक्षा​र्थिय
विज्ञापन
कासगंज। जिले में शनिवार को भीषण गर्मी ने पिछले 16 वर्षों के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिसने अप्रैल महीने में अब तक के सबसे गर्म दिन का रिकॉर्ड अपने नाम किया। तेज लू और तपती हवाओं के कारण जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग ने आगामी तीन दिनों के लिए और अधिक भीषण गर्मी व लू चलने की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन


अप्रैल माह में पड़ रही यह असामान्य गर्मी पिछले कई वर्षों के सभी रिकॉर्डों को पीछे छोड़ रही है। इससे पहले 21 अप्रैल 2010 को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जिसे इस बार के तापमान ने पार कर लिया है। यह स्थिति चिंताजनक है और गर्मी के चरम पर पहुंचने के संकेत दे रही है।
तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण दोपहर के समय सड़कों पर चहल-पहल लगभग न के बराबर रही। हवा की रफ्तार 21.9 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई, जिसने लू के प्रभाव को और भी बढ़ा दिया। बाजारों में भी लोगों की आवाजाही कम देखी गई और लोग केवल अति आवश्यक कार्यों के लिए ही अपने घरों से बाहर निकले।
विज्ञापन

भीषण गर्मी के कारण आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। लोग दिन भर छांव और ठंडे स्थानों की तलाश में रहे। वहीं, ठंडे पेय पदार्थों और शरबतों की मांग में भी भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस गर्मी से राहत पाने के लिए लोग हर संभव प्रयास कर रहे हैं।

कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. आकाश ने बताया कि अभी आने वाले दिनों में गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। पारा चढ़ने के साथ ही लू के चलने की भी संभावना है।


मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम विभाग ने आगामी तीन दिनों के लिए और गंभीर स्थिति की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार, दिन के समय लू चलने के साथ-साथ रात के समय भी गर्म हवाएं चलने की आशंका है। विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से दोपहर के समय धूप में बाहर न निकलने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें