फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: मंडलीय ट्रायल में 16 एथलेटिक्स खिलाड़ी दिखाएंगे दम

Sun, 04 Jan 2026 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। प्रदेश स्तरीय समन्वय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए 16 प्रतिभावान खिलाड़ी मंडलीय ट्रायल के लिए चयनित हो गए। ये खिलाड़ी सोमवार को अलीगढ़ में आयोजित होने वाले ट्रायल में हिस्सा लेंगे।उप क्रीड़ा अधिकारी हरफूल सिंह ने बताया कि स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय ट्रायल का आयोजन किया गया। इसमें प्रतिभागियों ने विभिन्न रेस और खेल में प्रदर्शन किया। सब जूनियर वर्ग में 100 मीटर दौड़ में विशाल, 200 मीटर में विक्रम, 400 मीटर में उर्वेश कुमार, 600 मीटर में योगेश कुमार, लंबी कूद में रोहित यादव और भाला फेंक में उमाकांत का चयन हुआ। सीनियर बालक वर्ग में 100 मीटर दौड़ में नितिन, 200 मीटर में अजय कुमार, 400 मीटर में अरुण यादव, 1500 मीटर में लव कुमार, 5000 मीटर में विवेक, लंबी कूद में मानश, गोला फेंक में मानश, 400 मीटर बाधा में लवकुश और 110 मीटर बाधा में विकास साहू को मंडलीय ट्रायल के लिए चुना गया। उन्होंने बताया कि मंडलीय ट्रायल सोमवार को अलीगढ़ के अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम में सुबह 11 बजे से आयोजित होगा। उप क्रीड़ा अधिकारी ने कहा कि मंडलीय ट्रायल के बाद चुनी गई टीम 6 और 7 जनवरी को अयोध्या में आयोजित प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेकर अलीगढ़ का प्रतिनिधित्व करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें