कासगंज। यातायात पुलिस ने दो दिवसीय विशेष अभियान के तहत नियमों का उल्लंघन करने वाले 134 वाहन चालकों के चालान कर 4,28,000 का ऑनलाइन जुर्माना लगाया गया।
प्रभारी यातायात लक्ष्मण सिंह ने सौरव ढाबा, मालगोदाम चौराहा और बिलराम गेट चौराहा पर वाहनों की चेकिंग की। यह अभियान 20 से 21 जून तक जारी रहेगा। इस दौरान नशे की हालत में वाहन चलाने वालों, मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न, हूटर, बिना एचएसआरपी नंबर प्लेट और अवयस्क चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। 80 डेसीबल से अधिक ध्वनि उत्पन्न करने वाले 19 वाहनों पर कार्रवाई की गई। 5 ट्रकों से प्रेशर हॉर्न उतरवाकर जब्त किए गए। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन के प्रयोग पर एक वाहन को सीज किया। उन्होनें बताया कि 134 वाहन चालकों के चालान किए और उन पर 4.28 लाख का जुर्माना लगाया।