कासगंज (ब्यूरो)। बिजली विभाग द्वारा चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान 2.5 लाख के राजस्व की वसूली की गई है। एसडीओ हरीशंकर ने बताया कि विभाग ने आठ कनेक्शन धारकों की केबिल कटी पाए जाने पर प्रत्येक से 4 हजार रुपये का शमन शुल्क वसूला है। विभाग ने 55 नए कनेक्शन जारी किए हैं। 25 कनेक्शन विच्छेदन, 5 लोड बढ़ाने, 5 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्रवाई की गई है।