पटियाली (ब्यूरो)। ग्राम राजा रिजोला निवासी नत्थू सिंह पुत्र भगवंत सिंह पटियाली से शुक्रवार को बस स्टैंड के पास से अज्ञात बाइक सवारों ने 30 हजार रुपये की नगदी से भरा थैला छीन लिया। वह कस्बा की ग्रामीण बैंक आफ आर्यावर्त में 30 हजार रुपये जमा करने के लिए पहुंचा तो समय ओवर होने के कारण कैशियर ने अगले दिन आने के लिए कहा। इसके बाद नत्थू सिंह टैंपो स्टैंड पर आकर बैठ गया। तभी काले रंग की बाइक से दो अज्ञात युवक उसके पास आए और नोटों से भरे थैले को झपट लिया। जब तक नत्थू सिंह चिल्लाता तब तक वह भाग चुके थे। नत्थू सिंह ने कोतवाली में अज्ञात लुटेरों के खिलाफ तहरीर दी है।